फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली-अलीगढ़ और मुरादाबाद-बरेली पैसेंजर आज रहेंगी निरस्त

Sun, 09 Jun 2024 05:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिशारतगंज-आंवला रेल खंड में ब्रिज नंबर 21 की मरम्मत के लिए रविवार को ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान बरेली-अलीगढ़ और मुरादाबाद-बरेली पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहेंगी। पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों को दो घंटे तक देरी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रैफिक ब्लॉक के कारण शनिवार को भी 04304 दिल्ली-बरेली पैसेंजर को वाया चंदौसी के स्थान पर वाया रामपुर चलाया गया। रविवार को 04366 मुरादाबाद-बरेली मेमू ट्रेन, 04377/04378 बरेली-अलीगढ़-बरेली पैसेंजर को निरस्त कर दिया गया है। 04365 बरेली-मुरादाबाद मेमू ट्रेन को 1:30 घंटे देरी से चलाया जाएगा। 12035 टनकपुर-दिल्ली पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस को एक घंटे और 12036 दिल्ली-टनकपुर पूर्णगिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस को 2:30 घंटे देरी से चलाया जाएगा।
इधर, लखनऊ में ऐशबाग और मानकनगर रेल खंड में मेगा ब्लॉक के कारण बरेली होकर गुजरने वाली 22453/22454 राज्यरानी एक्सप्रेस को नौ से 14 जून तक निरस्त कर दिया गया है। मेगा ब्लॉक से 14 जून तक बरेली होते से गुजरने वाली 14 अन्य ट्रेनें भी प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें