भमोरा। पांच पक्षियों की अचानक मौत से लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों मेंबर्ड फ्लू की दहशत है।
ग्राम भरताना निवासी मुलायम सिंह यादव ने बताया कि चार कौए और एक अन्य पक्षी अचानक उड़ते उड़ते बेहोशी की हालत में गिरे और उनकी मौत हो गई। घर के बाहर घूम रहे कुत्ते दो पक्षियों के शव घसीट ले गए। ग्रामीणों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पशु चिकित्सक डा. गौरव मोहन शर्मा ने बाकी बचे पक्षियों के शव मंगवा लिए। उनका कहना है कि जांच कराई जाएगी।