बरेली। खेल भवन व जिला प्रशासन की ओर से जारी पत्र के अनुसार क्षेत्रीय खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि स्टेडियम में सुबह सात बजे से पुरुष वर्ग में पांच किलोमीटर और महिला वर्ग में तीन किलोमीटर की दौड़ कराई जाएगी। इसके साथ ही 10 वर्ष से कम आयु वाले बालकों के लिए 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। महिला व पुरुष वर्ग में प्रथम पांच व बालक प्रतियोगिता में प्रथम तीन विजेताओं को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ी कार्यालय पहुंचकर कनिष्ठ सहायक अविनाश कुमार के पास निशुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकते है। संवाद