बरेली। आंवला तहसील के ग्राम मजनूपुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को डीएम को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि रफियाबाद, कोहनी प्रतापपुर, भगवानपुर, अखा, कैमुआ, सरदारनगर आदि गांवों की तुलना में उनके गांव की भूमि का सर्किल रेट बहुत कम है, जबकि मजनूपुर की भूमि समतल व उपजाऊ है। बरेली विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने इस वर्ष उनके गांव की भूमि के सर्किल रेट नहीं बढ़ने दिए, ताकि सस्ती दर पर अधिग्रहण किया जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि मजनूपुर की भूमि का सर्किल रेट बढ़ाकर कम से कम 30 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर किया जाए। प्रार्थनापत्र देने वालों में मोहम्मद मुजीव आलम, इसरार हुसैन, उवैसउद्दीन, शरीफ अहमद, अनीस आदि शामिल रहे। ब्यूरो