फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रिश्तेदारों के भी करोड़ों दबाए, नोएडा-हरियाणा में शिफ्ट की संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड मामले में भाजपा नेता सूर्यकांत मौर्य और उसके भाई शशिकांत मौर्य ने रिश्तेदारों को भी करोड़ों का चूना लगाया है। सगे साढ़ू के ढ़ाई करोड़ रुपये दबाने के साथ ही ससुराल पक्ष के भी रुपये हड़पकर सभी भाई-भतीजे परिवार समेत रफूचक्कर हो गए हैं। दोनों ने नोएडा व गुरुग्राम समेत दूसरे राज्यों में काफी पहले से ही दूसरों के नाम से संपत्ति बना ली है।
विज्ञापन

बदायूं पुलिस की एसआईटी इस मामले में दर्ज मुकदमों व शिकायतों की जांच कर रही है। इस दौरान कई बड़े निवेशकों ने भी पुलिस को अपनी शिकायतें दी हैं। इन निवेशकों में बदायूं निवासी संतोष मौर्य भी शामिल हैं जो धोखाधड़ी के आरोपी बरेली के कटरा चांद खां निवासी भाजपा महानगर मंत्री सूर्यकांत मौर्य के सगे साढ़ू हैं। संतोष ने कुछ समय पहले अपनी बेशकीमती जमीन बेची थी और रिश्तेदारी के भरोसे में अपने दो करोड़ रुपये समेत परिवार के पचास लाख रुपये सूर्यकांत व शशिकांत को सौंप दिए।
संतोष के मुताबिक, महीने भर पहले उन्हें सूर्यकांत व शशिकांत की गतिविधियां गड़बड़ लगीं तो अपनी रकम वापस मांगी। तब इन्होंने रकम तो नहीं दी, लेकिन डेढ़ करोड़ रुपये के चेक यह कहकर दिए कि इन्हें कुछ दिन बाद बैंक में लगाना। अब उन खातों में रकम ही नहीं है। संतोष ने यह भी बताया कि साढ़ू सूर्यकांत ने उनकी ससुराल वालों को भी नहीं बख्शा। भरोसे में लेकर कई लाख रुपये निवेश करने के नाम पर ले लिए और लापता हो गया।
विज्ञापन

दूसरे लोगों के नाम से खरीदी संपत्ति
सूत्रों के मुताबिक, दोनों भाई पांच साल से धोखाधड़ी की योजना बना रहे थे। इसलिए उन्होंने बदायूं व बरेली की अपनी काफी संपत्ति ठिकाने लगानी शुरू कर दी थी। चूंकि दिवालिया घोषित होने पर इनके नाम की संपत्ति सरकार जब्त कर लेगी। इसलिए इन्होंने नोएडा, गुरुग्राम व अन्य शहरों में दूसरे परिजनों व रिश्तेदारों के नाम से प्रॉपर्टी खरीदी है। फिर एनसीएलटी कोर्ट में योजनाबद्ध तरीके से दस्तक दी। बरेली में सूर्यकांत की कंपनी के निवेशक भी इसे लेकर असमंजस में हैं। एसआईटी भी नेता के खास गुर्गों व एजेंटों की तलाश कर रही है।

हम नहीं दे सकते बकाया, कोर्ट जाएं निवेशक

अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड प्रबंधन की ओर से मीडिया को डाक से भेजे गए स्पष्टीकरण में साफतौर पर कहा गया है कि कुछ निवेशकों ने कंपनी के खिलाफ एनसीएलटी इलाहाबाद कोर्ट के समक्ष मामला दायर किया है। इसलिए हम किसी भी निवेशक का बकाया चुकाने में असमर्थ हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें