फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सरकारी जमीन पर कब्जे से फसलें डूबीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। थाना सिरौली क्षेत्र के शिवपुरी गांव में पीडब्ल्यूडी की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मिट्टी डालकर जल निकास की खंती पाट दिया गया। इससे पानी खेतों में भरने से किसानों की फसलें डूब रही हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि गांव निवासी आरोपी ने सिरौली-अलीगंज मुख्य मार्ग व शिवपुरी लिंक मार्ग पर स्थित अपनी दुकानों के सामने पीडब्ल्यूडी की जमीन में बनी लगभग 100 साल पुरानी जल निकास खंती को मिट्टी डालकर पाट दिया है और सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। पानी का निकास बंद होने से पीडब्ल्यूडी लिंक मार्ग की पुलिया में पानी जमा हो रहा है।
शिकायती पत्र देने वालों में रामचंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, नरेश शर्माआदि हैं। इधर, एसडीएम सुशील मिश्रा ने बताया कि तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें