भड़सर। गरेम माइनर में पानी न दिए जाने से खेतों में लगी फैसल सूख रही है। इससे किसानों में रोष है। गांव सिथरा, उदरनपुर, भटपुरा जागीर, खाईखेड़ा, खो ढकिया धरमपुर चेनामुरार आदि गांवों से होकर माइनर निकलती है। अधिकतर किसान माइनर के पानी से फसल की सिंचाई करते हैं। गांव के किसान छेदालाल, ओमप्रकाश, दीनदयाल, बाबूराम आदि ने बताया कि बरसात में माइनर भर जाती है। बरसात के पहले माइनर में पानी नहीं दिया जाता है। सिंचाई न होने से खेतों में गन्ना, हरी मिर्च, चरी, लौकी, तुरई आदि की फसल सूख रही है। गांव बड़ेपुरा की भी माइनर में वर्षों से पानी नहीं दिया गया है।