फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेब में सुसाइड नोट रखकर ट्रेन से कट गया युवक

Tue, 27 Jun 2017 01:04 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट क्षेत्र के एक युवक ने जेब में सुसाइड नोट रखकर ट्रेन से कटकर जान दे दी। सोमवार सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक से बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद घरवालों को सौंप दिया। 
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र के गांव चनेहटी निवासी 21 वर्षीय बब्बू का शव सोमवार सुबह छह बजे गांव के ही नेता पुत्र नन्हें ने रेलवे ट्रैक पर पड़ा देखा। सूचना पर पहुंचे शेखर ने मृतक की शिनाख्त अपने भाई बब्बू के रूप में की। उसने बताया कि बब्बू शराब पीने का आदी था। वह रविवार शाम छह बजे घर से निकला और वापस नहीं आया।  उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि बब्बू की जेब से एक सुसाइड नोट निकला। सुसाइड नोट में उसने लिखा की वह अपनी मौत का खुद जिम्मेदार है। अगर उसकी मौत पर किसी को फंसाया गया तो वह गलत होगा। इंस्पेक्टर कैंट सत्येंद्र सिंह पवार ने बताया कि अधिक शराब पीकर ही ट्रेन से खुदकुशी की है। 

पिता की जगह मिलनी थी रेलवे में नौकरी
ट्रेन से कटकर जान देने वाले बब्बू के पिता ओमप्रकाश रेलवे में कर्मचारी थे। उन्होंने हाल ही में वीआरएस लिया था। ओमप्रकाश की जगह पर बब्बू की भर्ती होनी थी, अब सवाल उठ रहा है कि जब उसकी नौकरी लगनी थी तो उसने आत्महत्या क्यों कर ली। इस पहलू पर भी पुलिस छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें