फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के कमरे में महिला मैनेजर से बदसलूकी

Thu, 25 Jan 2018 08:05 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
molestation
विज्ञापन
एक होटल में छेड़छाड़ की शिकार हुई महिला के मुताबिक जिस वक्त बैरा बर्तन लेने के लिए रूम में आया, वह बिल्कुल अकेली थी। उनके अकेले होने का ही उसने फायदा उठाना चाहा। कोतवाली पुलिस जब होटल पहुंची तो महिला रिसेप्शन के पास सोफे पर बैठी थी। पुलिस के मुताबिक महिला का होंठ सूजा हुआ था और उससे खून रिस रहा था। महिला के मुताबिक बैरे ने उन्हें दबोचने के बाद होंठ चबा डाला था। लेकिन कोतवाली पुलिस ने जब मेडिकल कराने के लिए कहा तो महिला ने इंकार कर दिया। बैरे ने अपने बयान में कहा कि  जब वह खाना देने के लिए कमरे में गया था तो महिला के बॉस कमरे में मौजूद थे, लेकिन जब बर्तन लेने के लिए जब कमरे में पहुंचा तो वह अकेली थी। कमरे में रोशनी भी कम थी। इसी दौरान उसने महिला को दबोच दिया। पीड़ित महिला ने फोन पर बताया कि उन्होंने 21 दिसंबर 2017 को बीमा कंपनी ज्वाइन की थी। ज्वाइनिंग के बाद यह उनकी पहली विजिट थी। डीडीपुरम स्थित कंपनी के ब्रांच मैनेजर से उन्हें मुलाकात करनी थी। कंपनी के एजेंट के साथ भी मीटिंग करनी थी, लेकिन इससे पहले यह घटनाक्रम हो गया, जिसके बाद वह वापस लखनऊ लौट गईं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक महिला ने ऑनलाइन बुकिंग से कमरा बुक कराया था। वहीं होटल के मैनेजर के मुताबिक उनके यहां ठहरने वाले सभी लोगों का रिकार्ड व्यवस्थित रखा जाता है जिसकी पुलिस जांच कर सकती है। 
विज्ञापन


प्रबंधन ने नहीं कराया था आरोपी का सत्यापन 
एसपी सिटी रोहित सिंह ने बताया कि होटल प्रबंधन ने अपने बाकी स्टाफ के साथ रवि का सत्यापन भी नहीं कराया था। होटल प्रबंधन को लिखा जा रहा है कि बाकी स्टाफ का भी सत्यापन कराया जाए। आरोपी रवि ने पुलिस को बताया कि वह तीन महीनों से होटल में काम कर रहा था। पहले भी ढाई साल काम कर चुका है। 2016 में उसके पिता अशोक कुमार की मौत हो चुकी है। वह चार भाई-बहन हैं।

कहानी में थोड़ा ट्विस्ट है... इन दिनों चर्चा में है ये होटल 
महिला मैनेजर से छेड़छाड़ के बार सुर्खियों में आए होटल की कहानी में थोड़ा ट्विस्ट भी है। होटल के आसपास रहने वाले लोग अन्य जिलों से आकर ठहरने वाले युवक और युवतियों की आये दिन हरकतों से परेशान है। अधिकारियों के पास भी होटल को लेकर इस तरह का पूरा फीडबैक है। मामला सामने आने के बाद होटल में होने वाली गतिविधियों की जांच भी शुरू हो चुकी है। अधिकारी भी मानते है कि इस घटनाक्रम की असली कहानी सामने आना बाकी है। वहीं दूसरे क्षेत्रों के थानों में भी होटल को लेकर चर्चा है कि यहां की पुलिस भी इन दिनों खूब ओबलाइज हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें