फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरपाल को दफ्तर पर कब्जे की आशंका, मांगी सुरक्षा

Fri, 06 Jan 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Virpal anticipates occupying the office, sought safety - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद समाजवादी पार्टी के मिशन कंपाउंड दफ्तर पर कब्जे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अखिलेशवादियों के दफ्तर पर विजय पताका फहराने और कब्जा लेने के बयानों से चिंतित  वीरपाल सिंह यादव ने डीएम और एसएसपी को पत्र लिखकर ट्रस्ट की संपत्ति की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है। दोनों अफसरों को शिकायती पत्र के साथ दफ्तर की जमीन की ट्रस्ट के नाम से रजिस्ट्री की छाया प्रति भी सौंपी गई है। 
विज्ञापन

वीरपाल ने एक बार फिर कहा है कि मिशन कंपाउंड लोहिया ट्रस्ट की संपत्ति है। शिवपाल सिंह यादव इसके ट्रस्टी हैं। उनके प्रतिनिधि के तौर पर अपने हस्ताक्षर से दफ्तर वाली जमीन का बैनामा कराया था। ये दफ्तर समाजवादी पार्टी का कार्यालय नहीं है। इसके बाद भी अगर कोई दफ्तर पर कब्जा करने आया तो वह उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो न्यायालय तक जाने में गुरेज नहीं करेंगे।   
जिलाधिकारी पंकज यादव और एसएसपी जोगेंद्र सिंह को सौंपे शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि  मुख्य ट्रस्टी के प्रतिनिधि की हैसियत से उन्होंने ट्रस्ट के नाम 418.06 वर्ग मीटर जमीन का बैनामा कराया था। ट्रस्ट की जमीन 32.20 लाख में खरीदी गई थी। उस समय जमीन पर भवन निर्माण नहीं था। बाद में ट्रस्ट की ओर से ही लोहिया भवन बनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें