फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपिन टंडन हत्याकांड

Fri, 26 Feb 2016 02:43 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राजीव कुंज कॉलोनी के विपिन टंडन की हत्या में पुलिस का शक मॉडल टाउन के जोरावर पर ही है। विपिन के पास अंतिम कॉल भी जोरावर की ही आई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस की टीम ने जोरावर के कचहरी में होने की सूचना पर घेराबंदी की, लेकिन वह चकमा देकर निकल गया। प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह का कहना है कि हत्या के मामले में अब तक सबसे ज्यादा संदेह जोरावर पर ही लग रहा है, लेकिन अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। जोरावर के पकड़े जाने के बाद ही विपिन की हत्या का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

प्रेमनगर इलाके की राजेंद्र नगर से सटी राजीवकुंज कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय विपिन कुमार की उसके ही छत पर रविवार रात शराब पीने के बाद कांच की बोतल घोंपकर हत्या होने को चार दिन बीत गए, लेकिन उसके कातिल तक पुलिस अभी नहीं पहुंच पाई है। हत्या से पहले विपिन के पास जोरावर ने ही आखिरी काल की थी। पुलिस उसकी तलाश में घर गई तो गायब मिला। इसी के बाद से पुलिस उसी के हत्या से तार जुड़े मान रही है। पुलिस के पास उसे लेकर तमाम सवाल हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि वह गुनहगार नहीं है तो पुलिस से भाग क्यों रहा है। उसका संजयनगर के दागी लड़कों की सोहबत में रहने की बात और ज्यादा शक पैदा कर रही है। बृहस्पतिवार को मालूम हुआ कि दोपहर में जोरावर कचहरी में किसी से मिलने के लिए पहुंच रहा है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस को जाल बिछा दिया गया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। बता दें कि सोमवार सुबह उसका शव छत पर खून से लथपथ पाया था। मां ज्योति और नाना देवेंद्र नाथ का कहना था कि विपिन के फोन पर रात में दो कॉल आईं थीं। कॉल करने वाले को उसने बताया था कि वह घर पर है। विपिन ने कॉल करने वाले को गैलेक्सी टावर पर बुलाया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें