फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर हेड टैंक पर धार्मिक झंडा देख पर भड़के विहिप कार्यकर्ता

Thu, 28 Dec 2017 01:42 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
जांच करती पु‌िललिस
विज्ञापन
नगर पालिका के ओवर हेड टैंक लगा एक धार्मिक झंडा विवाद का कारण बन गया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने झंडा को इस्लामिक बताकर विरोध किया। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आनन-फानन में ओवर हेड टैंक से झंडा उतरवा दिया। विहिप ने नवाबगंज पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर सौंपी है। 
विज्ञापन


बुधवार को विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद कार्यालय में बने ओवर हेड टैंक पर इस्लामिक झंडा लगा होने की बात कहकर हंगामा कर दिया। दरोगा राजवीर सिंह परमान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को शांत कराकर पुलिस ने झंडे को लेकर पूछताछ की। लोगों ने बताया कि ईद मिलादुन्नवी के मौके पर नगर पालिका परिषद कार्यालय में बने ओवर हेड टैंक पर धार्मिक झंडा लगा दिया था। जिसके बाद से झंडा वही लगा रहा। दो कांस्टेबल ने पानी की टंकी पर चढ़कर झंडा नीचे उतारा। तस्दीक करने पर सामने आया कि झंडा इस्लामिक नहीं था, बल्कि ईद मिलादुन्नवी का ही था। पुलिस ने झंडे को कब्जे में लेकर कार्यकर्ताओं को शांत करा दिया। विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश गंगवार ने थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी देहात ख्याति गर्ग के मुताबिक ईद मिलादुन्नवी पर ओवर हेड टैंक पर झंडा लगा दिया था, जिसे उतरवाकर कब्जे में ले लिया गया है। जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें