फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाल कारोबारी के कार्यालय सेे 2.30 लाख चोरी

Thu, 28 Dec 2017 01:41 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
 सिंधु नगर निवासी दाल व्यापारी का नरकुलागंज में कार्यालय है। उनके कार्यालय में लगी तिजोरी से चोरों ने ताले खोलकर दो लाख तीस हजार रुपये चोरी कर लिए। दाल व्यापारी ने प्रेमनगर थाने में तहरीर सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिंधू नगर निवासी विवेक अग्रवाल का दाल का व्यापार है। उन्होंने नरकुलागंज में कार्यालय बनाया है। मंगलवार रात उनके कार्यालय के ताले तोड़कर चोरों ने तिजोरी से दो लाख तीस हजार रुपये निकाल लिए। इंस्पेक्टर प्रेमनगर पंकज वर्मा ने बताया कि व्यापारी के मुताबिक, तिजोरी की चाबी कार्यालय में ही रखी हुई थी। चोर ने चाबी से तिजोरी खोलकर रुपया निकाला है। पुलिस इस चोरी में किसी नजदीकी के शामिल होने का अंदेशा जाहिर कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें