फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में पलटी ट्रैक्टर ट्राली, युवक की मौत

Mon, 28 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Upturned tractor trolley in the ditch, the young man's death - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
डीएसएम शुगर गेट सेंटर पर गन्ना तुलवाकर लौट रही ट्रैक्टर ट्राली मीरगंज-सिंधौली रोड की धंसी पुलिया के पास पांच फुट गहरी खंती में जा गिरी। ट्रैक्टर में दबकर जाम गांव के युवक 30 साल के संजीव कुमार की मौत हो गई। विरोध में मृतक के परिवार वाले और काश्तकारों ने मिल गेट के सामने लाश रखकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

हादसा सोमवार सुबह छह बजे हुआ। जिस समय दुर्घटना हुई उस वक्त गन्ना तुलवाकर लौट रहे ट्रक, ट्रैक्टर ट्रालियों और डनलप गाड़ियों की वजह से जाम की हालत थी। ट्रैक्टर ट्राली पलटने के बाद काफी देर तक संजीव दबा पड़ा रहा। बाद में काश्तकारों ने ट्रैक्टर उठाकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के परिवार वाले और गांव, आसपास के लोग भी पहुंच गए। जानकारी होने पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देशपाल सिंह और पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर ने समझा-बुझाकर प्रदर्शनकारियों को  शांत किया। मिल प्रबंधन ने मृतक के घर वालों को आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया तब जाकर प्रदर्शन खत्म हुआ। बाद में परिवार वालों ने पोस्टमार्टम किए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें