फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलएम छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी एक साल के लिए सस्पेंड

Mon, 29 Jan 2018 08:59 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एलएलएम की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले छात्र अलंकार उपाध्याय को विश्वविद्यालय ने एक साल के लिए निलंबित कर दिया है। वह दो सेमेस्टर तक विश्वविद्यालय कैंपस में घुस नहीं पाएगा। जांच समिति की रिपोर्ट पर कुलसचिव ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पिछले साल नवंबर में विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी में छात्र अलंकार उपाध्याय ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। आरोपी छात्र कासगंज का रहने वाला है। घटना के बाद वह हॉस्टल छोड़कर भाग गया था। छात्रा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विश्वविद्यालय ने मामले को जांच के लिए समिति गठित कर दी थी। करीब दो माह बाद जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंपी। इसके बावजूद विश्वविद्यालय कार्रवाई करने का मन नहीं बना पा रहा था जबकि जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में छात्र के निलंबन की संस्तुति की थी। मामला उछला तो कुलसचिव ने आरोपी छात्र को दो सेमेस्टर के लिए निलंबित कर दिया है। वह कैंपस परिसर में अब दो सेमेस्टर तक कदम नहीं रख पाएगा। कुलसचिव एके अरविंद ने बताया कि जांच समिति की रिपोर्ट पर कार्रवाई कर दी गई है। संबंधित पक्षों को भी इसकी सूचना दे     दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें