फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से हैवानियत के दो आरोपी जेल भेजे

Thu, 12 May 2016 01:16 AM IST
ब्ययूराे अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
जेठ और तीन भतीजों के पीटने से अधमरी हुई महिला बुधवार दोपहर को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराई गई। मंगलवार सुबह 11 बजे महिला को आरोपियों ने लाठी डंडों से पीटा था और उसके नाजुक अंग पर डंडे से वार कर उसे घायल कर दिया था। जिससे वह गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाई गई थी, जहां उसका मेडिकल हुआ। नामजद चार आरोपियों में से पुलिस ने आरोपी जेठ झम्मन और उसके बेटे धीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकी फरार हैं। 
विज्ञापन

  जिला अस्पताल में भर्ती महिला ने बताया कि उसके जेठ झम्मन लाल और उसके चार बेटे झम्मन, धीरेंद्र, ओमवीर, रायसिंह दबंग हैं। वह उनका मकान हड़पना चाहते हैं, कई बार घर से भाग जाने की धमकी दे चुके हैं। महिला का पति खेती करता है और उसके आठ छोटे-छोटे बच्चे हैं। पति ने बताया कि उसके बड़े भाई झम्मन का घर उसके घर से थोड़ी सी दूरी पर है। बताया कि जैसे-जैसे भतीजों की शादी हो रही थी, भाई जगह की कमी के कारण उसका घर हड़पने का प्रयास कर रहा था। पिछले एक साल से वह दबंगई पर उतर आया था। पीड़िता ने बताया कि इसी के तहत मंगलवार को दिल्ली में नौकरी करने वाले जेठ के तीन लड़के गांव आए। पिता संग मिलकर सबने उसके घर पर धावा बोल दिया। उसे कमरे में बंद कर लाठी डंडो से मारा पीटा और उसके नाजुक अंगों पर कई वार किये। इस दौरान झम्मन ने बचाव करने आए महिला के पति को बांध दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें