सिरौली के व्यापारी नेता सुधीर गुप्ता का परिवार कार से सिरौली स्थित समधियाने में महिला संगीत में शामिल होने जा रहे थे। आंवला से सिरौली जाने वाले रास्ते में गांव मऊ के पास सामने से आ रहे टैंकर से सीधी टक्कर के बाद कार में मौजूद दो सगी देवरानी-जेठानी की हादसे में मौत हो गई। जबकि व्यापारी नेता का बेटा विपुल और उनकी भाभी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने जेसीबी बुलाकर टैंकर को रास्ते से हटवाया और घायलों को निजी अस्पताल में भेजा गया।
सिरौली के मेंथा व्यापारी सत्येंद्र गुप्ता के बेटे अंकित गुप्ता की ससुराल अलीगंज में है। वहां लड़की की शादी के कार्यक्रम में महिला संगीत था। अंकित गुप्ता की मां छवि गुप्ता (60), उनकी देवरानी उर्मिला गुप्ता (58) पत्नी सुरेंद्र गुप्ता, छोटी देवरानी सपना गुप्ता (38) पत्नी सुधीर गुप्ता सभी अलीगंज जा रहे थें। सपना का बेटा विपुल गुप्ता (19) कार चला रहा था। उनकी कार मऊ गांव के पास से गुजर रही थी, इसी दौरान टैंकर ने अनियंत्रित होकर उनकी कार को टक्कर मार दी। उनकी कार पलट गई। कार टैंकर के नीचे दब गई। ग्रामीण जुट गये, लेकिन कार में फंसे लोगों को निकाल नहीं सके।
हादसे में आपस में फंसी गाड़ियां, लगा जाम
सिरौली/आंवला। सिरौली के व्यापारी नेता सुधीर गुप्ता का परिवार कार से सिरौली स्थित समधियाने में महिला संगीत में शामिल होने जा रहा था। आंवला से सिरौली जाने वाले रास्ते में गांव मऊ के पास सामने से आ रहे टैंकर से सीधी टक्कर के बाद कार में मौजूद दो सगी देवरानी-जेठानी की हादसे में मौत हो गई। आंवला और सिरौली पुलिस ने गांव कसूमरा से जेसीबी मंगाकर टैंकर के नीचे से कार निकलवाई। हादसे में सपना और उर्मिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। विपुल और छवि को गंभीर अवस्था में एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। वहीं सड़क पर गाड़ियों के फंसने से जाम की स्थिति बन गई। गाड़ियों को हटवाने के बाद जाम खुलवाया जा सका।
मौतों के बाद परिवार में कोहराम
हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सपना और उर्मिला की मौत की खबर फै लने के बाद गांव के लोग भी स्तब्ध रह गये। शुक्रवार को कई घरों में चूल्हे नहीं जले। वहीं परिवार के लोग घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में परेशान रहे।