फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने साइकिल को रौंदा, मासूम भाई-बहन की मौत

Mon, 03 Sep 2018 05:36 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
असम हाईवे पर खमरिया पट्टी गांव के पास साइकिल को रौंद दिया जिससे साइकिल पर बैठे मासूम भाई-बहन की मौत हो गई और उनका पिता घायल हो गया। ट्रक भी बेकाबू होकर कुछ दूरी पर जाकर पलट गया। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के पुरवाखाग गांव निवासी शांति स्वरूप की पत्नी सोमवती दो बच्चों रौनक (5) और अभीक (3) को लेकर मायके पूरनपुर के गांव खमरिया पट्टी गई थीं। रविवार सुबह शांतिस्वरूप पत्नी को लेने गए। सुबह सवा छह बजे वह साइकिल से दोनों बच्चों को घुमाने निकले। असम हाईवे पर खमरिया पट्टी गांव के बाहर पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे गंभीर घायल हो गए। शांतिस्वरूप को भी चोटें आईं। ट्रक भी आगे जाकर पलट गया। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। तीनों घायलों को सीएचसी पूरनपुर ले जाया गया जहां रौनक और अभीक को मृत घोषित कर दिया गया। 
कोतवाल केके तिवारी ने बताया कि ट्रक चालक मुजफ्फरनगर के शांगपुर निवासी कमिंदर सिंह कांगड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रक कब्जे में लेेकर आरोपी चालक को पास के ही एक फार्म हाउस से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें