फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर का मोबाइल ढूंढने में जुटे ट्रेनी दरोगा और दो कांस्टेबल

Tue, 05 Dec 2017 01:37 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी का मोबाइल चोरी हो जाए या लुट जाए तो बरामदगी छोड़िए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भी उसे तमाम पापड़ बेलने पड़ते हैं, लेकिन कांकरटोला चौकी का एक ट्रेनी दरोगा और दो सिपाही चोरी के शक में पकड़े गए एक आदमी का मोबाइल तलाशने में जी जान से जुटे हैं। इसके लिए मौर्य धर्मशाला मंदिर के पुजारी मुकेश मिश्रा को धमकाया जा रहा है। मामला एसएसपी जोगेंद्र कुमार तक पहुंचा तो उन्होंने जांच के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

कांकरटोला की मौर्य धर्मशाला में 26 नवंबर को महिला संगीत के आयोजन में लोगों ने चोरी के शक में दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा था। पब्लिक ने पिटाई करने के बाद दोनों को बारादरी थाना पुलिस के हवाले कर दिया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। इस घटना के बाद दो दिसंबर को कांकरटोला पर तैनात ट्रेनी दरोगा दो कांस्टेबलों को लेकर पंडित मुकेश मिश्रा के घर पहुंचा और उन्हें पीटे गए युवकों का मोबाइल लूटने की बात कहकर हड़काया। ट्रेनी दरोगा से जब इस बाबत पूछा गया तो उसने बताया कि दोनों युवक चोरी के इरादे से नहीं बल्कि बिन बुलाए खाना खाने घुस गए थे। उनका मोबाइल छीना गया है, वह मिलना ही चाहिए। 

कांकरटोला चौकी पर तैनात ट्रेनी दरोगा और दोनों कांस्टेबल की भूमिका की जांच कराई जाएगी। मंदिर के पुजारी को डरने की जरूरत नहीं है। पुलिसकर्मियों की गलती मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- जोगेंद्र कुमार, एसएसपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें