अधिकारियों की गाड़ी निकलते ही पुलिस ने छोड़ा ट्रैफिक
- फोटो : अधिकारियों की गाड़ी निकलते ही पुलिस ने छोड़ा ट्रैफिक
पुलिस लाइंस से धड़ाधड़ करते हुए गाड़ियों का काफिला निकलते ही सड़क पर तैनात पुलिसकर्मी को लगा कि रिहर्सल के दौरान गाड़ियां त्रिशूल एयरबेस के लिए निकल गई हैं। उसने ट्रैफिक को छोड़ दिया। इसी बीच पुलिस लाइंस से एक और गाड़ियों का काफिला दौड़ पड़ा। पुलिसकर्मी हड़बड़ा गये। तुरंत ट्रैफिक को दोबारा रोका गया। दरअसल पहले काफिले में कमिश्नर, डीएम और एसएसपी की गाड़ियां निकली थी। मुख्यमंत्री की फ्लीट तो गुजरी ही नहीं थी। मुख्यमंत्री की फ्लीट के निकले के बाद दोबारा ट्रैफिक को छोड़ा गया। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस लाइंस से त्रिशूल एयरबेस के लिए गाड़ियों के काफिले का रिहर्सल किया गया। गाड़ियां त्रिशूल एयरबेस तक गई फिर वापस सर्किट हाउस पर आकर ठहर गई। इस दौरान एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश जारी किये।