फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से धरे जाएंगे इनामी बदमाश

Fri, 27 May 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
इनामी बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस शुक्रवार से बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत में धरपकड़ अभियान शुरू करेगी। शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी के बदमाश पठान उर्फ खान पर 15 हजार और रामपुर के कमर अली पर 10 हजार का इनाम घोषित है। पांच हजार के 10 इनामी बदमाश हैं। बाकी बदमाशों को पकड़ने पर 25 सौ और एक हजार रुपये के इनाम रखे गए हैं। 
विज्ञापन

डीआईजी आशुतोष कुमार ने 41 इनामी बदमाशों की सूची जारी की है। पांच हजार के इनामी बदमाशों में बरेली का अनिल उर्फ डिंपल, गजरौला का सोहराब खां, आंवला का ओमकार उर्फ राजू, उझानी बदायूं का फजलू, दियोरिया कला पीलीभीत का रोहित कुमार, रामसनेही, सूरजपाल प्रथम, सूरजपाल द्वितीय और रामप्रताप, फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद का राकेश कुमार और थाना रोजा शाहजहांपुर का रईस सिद्दीकी शामिल है। ढाई हजार के 20 इनामी बदमाश हैं। इनमें जनपद मऊ का रवींद्र कुमार, उधमसिंह नगर के खटीमा का नूरूल हसन,  रामपुर का मनोज कुमार, जरीफ नगर थाना बदायूं का जयपाल उर्फ जाफर अली, आगरा सरवीन उर्फ दद्दो, मुरादाबाद का चंद्रवीरह, शाहजहांपुर के निगोही के राहुल यादव आदि शामिल हैं। पूरन उर्फ मोटा, बाबू जाटव, अब्दुल मुस्तफा, ओमकार उर्फ राजू समेत आधा दर्जन से अधिक बदमाश बरेली के हैं। संबंधित थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर इन बदमाशों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें