फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोका-टाकी पसंद नहीं इसलिए मम्मी का दबाया गला

Mon, 03 Apr 2017 01:21 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Toca-tank does not like the mother's pressed throat - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
गलत संगत में बिगड़े एक आठवीं के छात्र को अपने मां-बाप की टोका-टाकी इतनी नागवार गुजरी कि उसने सोती हुई मां का गला दबाने लगा। संयोग से नींद खुली तो किसी तरह जान बची। हैरान करने वाला यह वाकया बांसमंडी के एक बिजली के सामान के ठेकेदार के घर हुई। सिर्फ 15 साल के बेटे की जानलेवा हरकत से घबराए परिवार ने शनिवार रात को उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। बच्चा नाबालिग था, इसलिए कोतवाली पुलिस ने भी सुधार की गुंजाइश मानते हुए लिखा पढ़त नहीं की। रातभर कोतवाली में बैठाने के बाद रविवार सुबह पिता ने बेटे को छुड़ाया और घर वापस ले गये। अब वह अपने बेटे के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। 
विज्ञापन

मां-बाप के सामने बेटे के बिगड़ने का सिलसिला तीन साल पहले शुरू हुआ था। जब उनका बेटा करीब 12 साल का था, एक रात अचानक घर से गायब हो गया। सुबह वापस आने पर बताया कि दोस्तों के साथ घूम रहा था। उन्होंने बेटे को काफी डांटा, भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी। बेटे ने वादा किया कि वह वह ऐसा नहीं करेगा। इसके बाद एक दिन जब उनका बेटा स्कूल से लौटा तो उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। जब उन्होंने बेटे को डांटा तो उसने अपनी मां पर ही हाथ उठा दिया। उनका सिर दीवार में मार दिया। दादी ने बीच बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट की। बेटे की हरकतों से परेशान मां ने अपने पति को पूरा वाकया बताया। वह बरेली पहुंचे और बेटे से बातचीत के जरिए हालात समझने की कोशिश की। बेटे को गलत राह पर जाते हुये देखकर अभिभावक परेशान थे। बेटे को समझाने की तमाम कोशिशों के बीच वह बिगड़ता चला गया। रिश्तेदारों की राय पर उन्होंने रामपुर गार्डन के एक मनोचिकित्सक से संपर्क किया। इलाज का कोई खास फायदा नहीं हुआ। परिवार की समझ नहीं आ रहा है कि वह अपने बेटे को सही रास्ते पर कैसे लाये। 

हॉस्टल भी भेजा, लेकिन मां की उम्मीद टूटी 
एक दिन मां ने बेटे को ड्रांइग रूम में मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखते हुये पकड़ा। इसके बाद मां और पिता ने बेटे को हॉस्टल भेजने का फैसला कर लिया। नैनीताल के निजी स्कूल में नाम लिखवाकर हॉस्टल में रखा गया। लेकिन उनका बेटा हॉस्टल से भी दो बार भाग निकला। अभिभावकों ने बेटे की गलती की माफी मांगी, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उसको निकाल दिया। 
विज्ञापन


मनोचिकित्सक के इलाज का नहीं मिला फायदा 
परेशान मां-बाप ने रामपुर गार्डन के एक मनोचिकित्सक से संपर्क किया। उन्होंने बेटे का इलाज भी करवाया, लेकिन उसकी हरकतों में कोई सुधार नहीं आया। शराब पीकर वह अपने मां और दादी के साथ मारपीट करता रहा। जब परिवार ने उसके घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी। तो एक रात उसने अपनी मां का गला दबाने का प्रयास किया।

छात्र के तेवर देख, पुलिस भी हैरान 
शनिवार को कोतवाली में बैठे 15 वर्षीय बेटे को अपने किये का बिल्कुल पछतावा नहीं था। जब उससे पूछा कि ऐसा क्यों किया तो चौंकाने वाला जवाब मिला कि मां ज्यादा टोका टाकी करती है, इसलिये गला दबाया। उसने कहा कि अश्लील वीडियो देखता हूं... शराब पीता हूं कोई मुझे नहीं रोक सकता। पुलिस भी लड़के के तेवर देखकर हैरान थी। 

मां ने जताया अपनी जान को खतरा 
पीड़ित मां ने कोतवाली में दी तहरीर में बेटे पर उचित कार्रवाई की मांग करते हुये भविष्य में अपनी जान को खतरा जताया है। नाबालिगों के प्रकरण में पुलिस नरमी से पेश आती है। काउंसलिंग करके उन्हें सुधरने का मौका दिया जाता है। कोतवाली में बाल मित्र थाना इसलिये बनवाया जा रहा है। पीड़ित परिवार को काउंसलिंग के जरिए बच्चे को सही रास्ते पर लाना होगा। 
विज्ञापन

-सुशील कुमार, सीओ प्रथम 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें