फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गोद में पल रहे शराब सट्टा माफिया ने मचाया आतंक

Mon, 12 Dec 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
There was a moment in the lap of the liquor speculation mafia police terror - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
बारादरी पुलिस की गोद में पल रहे सट्टा शराब कारोबार से बदनाम गंगापुर के माफिया ने शनिवार रात एक शादी समारोह में सिर्फ इतनी वजह पर आतंक मचा दिया था कि देर रात होने पर दूल्हा पक्ष ने कार्रवाई की बात कहकर डीजे बंद करने से मना कर दिया था। इतनी बर्बरता दिखाने वालों पर पुलिस भी मेहरबान हो गई। यही वजह रही कि पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया और किसी की गिरफ्तारी तक नहीं की। वहीं पीड़ित लोग दहशत में हैं। 
विज्ञापन

 बारादरी इलाके का गंगापुर सट्टा, शराब के कारोबार से बदनाम गढ़ है। इस खेल से लाखों की काली कमाई पुलिस तक पहुंचती है। इसलिए पुलिस की गोद में पल रहे सट्टा शराब माफिया बेझिझक काले कारनामे को अंजाम देते हैं और पुलिस उनके जूते की नोक पर है। रविवार रात उनकी गुंडई का खुला नजारा देखने को मिला। बेहद सीधे परिवार से ताल्लुक रखने वाले नीरज का गंगापुर में ही स्थित धर्मशाला में शादी समारोह था। जिसमेें डीजे भी बज रहा था। रात दस बज जाने पर दूल्हा पक्ष ने कार्रवाई की बात कहकर डीजे बंद करने का अनुरोध किया, लेकिन शराब के नशे में डीजे पर डांस कर रहे कुछ शरारती तत्वों ने एक न सुनी और झगड़े पर उतारू हो गए। रात साढ़े ग्यारह बजे उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। एक लड़की के कपड़े फाड़ दिए और दो लड़कियों को डीजे पर खींचकर डांस कराने की कोशिश की। यही नहीं लोहे की रॉड से हमला करते हुए ज्योति, लक्ष्मी देवी, मुन्ना लाल, बाबू, प्रेम सिंह को लहूलुहान कर दिया। हंगामा होने पर भीड़ एकत्र हो गई थी और शादी समारोह भी रुक गया। इसी दौरान आतंक मचाने वाले भाग निकले। घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने इस मामले में सिर्फ अर्जुन, तन्नू और नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

पूर्व पार्षद के घर पहुंची दहशतजदा महिलाएं
हमले का शिकार डरे सहमे लोग रविवार को पूर्व पार्षद रोहित राजपूत के घर पहुंचे और अपनी आपबीती सुनाई। उनका कहना है कि सट्टा शराब माफिया का मोहल्ले में बेहद आतंक है। उनसे सब डर रहे हैं। क्योंकि वह खुलेआम कहते हैं कि हर महीने लाखों रुपये वे पुलिस को देते हैं, इसलिए पुलिस उनका कुछ नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन

 
चौकी इंचार्ज ने ज्योति से कहा गलती पर हुई होगी तुम्हारी पिटाई
नीरज शादी समारोह में आए मेहमानों पर कहर बरपाने वाले सट्टा शराब माफिया पर कार्रवाई करने की बजाए शहामतगंज चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार ने उल्टा पीड़ितों को ही ललकार दिया। पिटाई का शिकार हुई ज्योति ने बताया कि चौकी इंचार्ज ने उससे कहा कि उसी की कोई गलती रही होगी, तभी उसकी पिटाई की गई है। 

मैं जुलूस ड्यूटी में व्यस्त हूं। मारपीट करने वाले अर्जुन, तन्नू और नीरज के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है। जुलूस से निपटकर सोमवार को गिरफ्तारी के लिए प्रयास करूंगा। 
विज्ञापन

-दिनेश कुमार, चौकी इंचार्ज शहामतगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें