फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मेडिकल को आया फिरोजाबाद का युवक गिरफ्तार

Sun, 17 Jul 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिलिट्री अस्पताल में भाई के स्थान पर फर्जी मेडिकल कराने आए फिरोजाबाद के युवक को सेना के अधिकारियों ने पकड़कर कैंट पुलिस को सौंप दिया। 
फिरोजाबाद के थाना लाइनपार से डोहलापुर गांव के रहने वाले बीएससी पास अजय कुमार ने सेना में आवेदन किया था। शारीरिक परीक्षा पास करने के बाद हाथ टेडा होने की वजह से उसे मेडिकल में निकाल दिया गया। इसके बाद उसने आला अधिकारियों को अर्जी देकर री-मेडिकल के लिए आदेश करा लिए। शनिवार को अजय हाईस्कूल की पढ़ाई कर रहे अपने छोटे भाई विजय कुमार को मेडिकल के लिए बुला लाया। अजय छोटे भाई को लेकर मिलिट्री अस्पताल में एंट्री कर गया। यहां उसने अपने प्रवेश पत्र छोटे भाई को थमा दिया और खुद बाहर निकल आया। मोहर लगाने से पहले फोटो मिलान करने में विजय पकड़ा गया। मेडिकल स्टाफ विजय को पकड़कर कर्नल तरुण कुमार के ऑफिस में ले गए। कर्नल के पूछताछ करने पर विजय ने सच्चाई बता दी। इस पर उन्होंने विजय को कैंट पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि कर्नल तरुण कुमार की तहरीर पर मुकदमा लिखकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विजय अपने भाई के बदले मेडिकल कराने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन

दलाल को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर सेना में एंट्री कराने वाले दलाल जीतू को लड़कों के घरवालों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 
 फर्जी नियुक्ति पत्र थमाने के बाद महेंद्र गढ़ के रवि कुमार, धर्मचंद, बुलंदशहर के थाना स्याना, ग्राम बरौली के मनीष कुमार, हरियाणा के जिला भिवाड़ी के संदीप कुमार को सेना की ट्रेनिंग में भिजवा दिया था। पकड़े जाने पर चारों को पुलिस ने जेल भेज दिया।  मनीष के परिवार वालों ने जीतू को चार लाख रुपये सेना भर्ती के लिए दिए थे। मनीष के परिवार वालों ने गुस्से में जीतू को पकड़कर अपने थाने की पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक कैंट ब्रजेश सिंह ने बताया कि उन्हें जीतू के पकड़े जाने की कोई जानकारी नहीं है।       
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें