समेलखेड़ा के पास होटल के सामने स्कूटी से जा रही महिला की साल खींचने पर बवाल हो गया। जिसमें दो पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
मुरादाबाद में तैनात सिपाही अभिषेक सिंह का परिवार कटरा चांद खां में रहता है। सिपाही उसकी मा श्रद्धा और बुआ पूनम गोपाल दत्त अस्पताल से स्कूटी पर सवार होकर घर जा रहीं थी। रास्ते में सेमलखेड़ा में होटल के सामने कुछ युवकों ने स्कूटी चला रही पूनम की साल खींच दी, इससे उनकी स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और दोनों गिर गईं। उसी समय वहां खड़े युवकों ने उल्टे ही पूनम से कमेंट कर दिया कि तुम्हे दिखाई नहीं देता। जिस पर पूनम भड़क गई और उसी समय गर्मा गर्मी शुरू हो गई। कुछ ही देर में पूनम ने अपने भतीजे अभिषेक को फोन करके बुला लिया। उसके साथ कुछ और युवक भी आ गए। दोनों तरफ से मार पीट गई। जिसमें एक तरफ से पूनम, अभिषेक और श्रद्धा तथा दूसरी ओर से उबैश, जुबैर और सुहैल घायल हो गए। मामला दो समुदाय का होने के कारण इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।