शाहजहांपुर रोड पर रामवाटिका के गेट के पास मिस्त्री की दुकान पर खड़ी शिवांग ट्रैवल्स की बस में टैंकर फटने से आग लग गई। पास में खड़ी कार में भी आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब ढाई बजे बस के स्टेयरिंग में दिक्कत होने की वजह से शिवांग ट्रैवल्स के मालिक पंकज गोयल ने चालक को मिस्त्री चंदा के पास भेजा था। चालक ने स्टेयरिंग सही कराने के बाद बस को स्टार्ट करा दिया। पुलिस के मुताबिक मिस्त्री डीजल टैंक के पास कुछ काम कर रहे थे। इस दौरान डीजल फटा और स्पार्किंग से होने पर चिंगरी से आग लग गई। डीजल की वजह से आग ने थोड़ी ही देर में इतना भयंकर रूप से ले लिया कि बस धूं-धूंकर जलने लगी। कुछ लोगों ने धूल और पानी फेंककर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। बाद में दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।