किला इलाके में रहने वाले सिपाही को रिश्ते के भाई ने धमका दिया। आरोपी का कहना है कि तुम्हारी बहन की डोली नहीं उठने दूंगा। पीड़ित ने अफसरों से शिकायत करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने की गुहार लगाई है। अफसरों ने उसे मदद क रने का भरोसा दिलाया है। बदायूं के इस्लाम नगर का रहने वाला सिपाही इन दिनों शाहजहांपुर में तैनात है। उसका परिवार करीब 25 साल के किला इलाके में रह रहा है। सिपाही के घर रिश्ते के भाई का आना-जाना था। उसकी नजर बहन पर पड़ गई। वह एकतरफा में उससे जबरन शादी करने की जिद करने लगा। आए दिन उसका आना-जाना शुरू हुआ तो परिवार वालों ने उस पर पाबंदी लगा दी। बुधवार को कोहाड़ापीर से सिपाही की बहन की बारात आनी है। जिस से उसकी शादी हुई है रिश्ते का भाई सिपाही को धमका रहा है। उसका कहना है कि वह उसकी बहन की शादी में बवाल कर देगा। शादी नहीं होने देगा। इससे परेशान सिपाही ने मामले की शिकायत आला अफसरों से करके मद्द मांगी है। अधिकारियों ने सिपाही को मदद का आश्वासन देकर किला पुलिस को शादी में निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। हालांकि प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कासिम का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। हो सकता है चौकी स्तर पर ही अधिकारियों ने बता दिया हो। मैं इस मामले को दिखवाता हूं। सिपाही की बहन की शादी में खलल डालने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। शिकायत आएगी तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।