फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच को गई महिला के कपड़े फाड़े, रेप की कोशिश

Mon, 27 Jun 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव धन्तिया में शौच को गई महिला को घेरकर यूकेलिप्टस के बाग में ले जाकर कपड़े फाड़कर बलात्कार की कोशिश की गई। महिला और उसकी नाबालिग बेटी ने विरोध किया तो दोनों की लात-घूसों से पिटाई की। शोरशराबा सुनकर गांव वाले पहुंचे तो आरोपी गालियां धमकियां देता भाग गया। 
विज्ञापन

मामला 15 जून 2016 सुबह छह बजे का है। धन्तिया गांव की एक महिला शौच को जंगल जा रही थी। गांव का ही जसवंत बुरी नीयत से उसके पीछे लग गया। सुनसान जगह पर महिला को यूकेलिप्टस के खेत में खींच ले गया। कपड़े फाड़ डाले और अश्लील हरकतें करने लगा। पीछे पीछे महिला की 15 वर्षीया नाबालिग बेटी भी पहुंच गई। मां को दरिंदे के चंगुल में फंसा देखकर बेटी शोर मचाने लगी। महिला ने भी मनचले की हरकतों का विरोध किया। शोरशराबे से गुस्साए जसवंत ने मां-बेटी को लात-घूसों से खूब पीटा। शोरगुल सुनकर जब तक गांव से लोग पहुंचे, आरोपी गालियां और जान से मारने की धमकियां देता भाग गया। घटना के बाद से ही गांव के कई लोगों की मध्यस्थता में दोनों पक्षों में थाने से बाहर सुलह-समझौते की कोशिशें चल रही थीं, लेकिन सुलह न हो पाने पर पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जसवंत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें