फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल महिला के बच्चे खोल सकते हैं राज

Wed, 15 Mar 2017 01:24 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
The murderer's children can open the secret - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
फरीदपुर में पति के दोस्त की हत्या करने वाली महिला ने अपनी कहानी तो पुलिस को सुना दी। मरने वाले का परिवार कुछ और बता रहा है। ऐसे में पप्पू की हत्या की कहानी अभी अधूरी है। महिला के बच्चे हत्या का राज खोल सकते हैं, लेकिन फिलहाल उनका मुंह बंद है। उनका कहना है कि घटना के समय वह कमरे में पढ़ रहे थे। गोली चलने की आवाज सुनकर ही वह बाहर आए। आकर देखा तो पप्पू अंकल खून से लथपथ थे। उनकी मम्मी के कपड़े फटे हुए थे। इसके आगे उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस की गहराई से जांच में ही पप्पू की मौत का राज खुल पाएगा। 
विज्ञापन

पति के दोस्त की हत्या करने वाली महिला की कहानी पर पुलिस को पूरी तरह से यकीन नहीं हो रहा है। महिला जिस तरह यह कह रही है कि उसने अतुल राज उर्फ पप्पू सिंह के पहले एक गोली मारी। इसके बाद दूसरी फिर से कारतूस लोड करके गोली मार दी। उसे डर था कि पप्पू जिंदा बचा तो उसकी खैर नहीं थी। पुलिस का मानना है कि ऐसी स्थिति में महिला को पहली गोली मारने के बाद घर के बाहर की तरफ शोर मचाते हुए भागना चाहिए था। दूसरी गोली तो उसने पप्पू की हत्या करने के इरादे से ही मारी है। उधर, मृतक के भाई विपुल राज सिंह का कहना है कि महिला खुद को बचाने के लिए झूठ बोल रही है। उसके भाई से महिला ने मकान बनाने के लिए मोटी रकम ले रखी थी। वह महिला से अपनी रकम मांग रहे थे। मंगलवार को कुछ लोगों को साथ लेकर महिला के घर गए थे। इस दौरान कहासुनी होने पर महिला ने उन्हें गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। महिला के खिलाफ हत्या करने के आरोप में तहरीर दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें