फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे ने सिपाही को थप्पड़ मारा, चार गिरफ्तार

Sun, 07 May 2017 01:03 AM IST
बरेली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सनराइज कॉलोनी निवासी सिंचाई विभाग के रिटायर जिलेदार के बेटे आकाश गंगवार ने शुक्रवार की रात को टोकने पर चीता के सिपाही को थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने उसके साथियों समेत चारों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार करके सिटी मजिस्ट्रेट के पास भेजा। शनिवार को आकाश की बारात जानी थी। विधायक की सिफारिश के बाद चारों की जमानत होने के बाद आकाश की बारात घर से निकल सकी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात को रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज रोड पर सनराइज कॉलोनी के आकाश गंगवार, उसके रिश्तेदार संजीव गंगवार, दुर्गानगर कालोनी के कुलदीप कुमार और ग्राम कलुआ, थाना खुदागंज, जिला शाहजहांपुर कार में बैठे थे। पुलिस का कहना है कि कार में शराब पी जा रही थी। चीता 34 के सिपाहियों ने कार के पास जाकर टोका तो चारों युवक उनसे भिड़कर अभद्रता करने लगे। इस दौरान एक युवक ने सिपाही को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। सिपाही ने फोन करके चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार शर्मा को बुला लिया। युवकों ने उनसे भी अभद्रता करनी शुरू कर दी। पुलिस चारों को पकड़कर थाने ले आई। आकाश के पिता ने बेटे को इस हरकत के लिए डांटा। देर रात तक चारों युवकों को छुड़ाने की कोशिश होती रही, लेकिन इंस्पेक्टर ने किसी ही नहीं सुनी। शनिवार की दोपहर चौकी इंचार्ज ने आकाश समेत चारों का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया। विधायक ने प्रशासन के एक आला अफसर को फोन करके आकाश की शादी का हवाला देकर उससे जमानत दिलाने की सिफारिश की। जमानत होने के बाद आकाश की बारात घर से निकल पाई। रूहेलखंड चौकी इंचार्ज ने बताया कि आकाश और उसके साथी कार में बैठकर शराब पी रहे थे। टोकने पर सिपाहियों ने उनके साथ अभद्रता कर दी, इसलिए उनका चालान कर दिया।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें