फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर लड़की को जिंदा जलाया

Mon, 04 Apr 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलागढ़ गांव में रविवार शाम करीब साढे़ चार बजे एक लड़की का प्रेमी उसके घर में घुस आया और मिट्टी का तेल डालकर प्रेमिका को जिंदा जला दिया। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर प्रेमी के खिलाफ  हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद प्रेमी फरार हो गया।
विज्ञापन

यह सनसनीखेज वारदात भोजीपुरा से करीब पांच किमी दूर मौलागढ़ गांव में हुई। गांव में 19 वर्षीय लड़की घर में अकेली थी। उसके भाई की पत्नी तीन दिन पहले मायके शादी में गई थी। भाई कारचोबी के काम से बरेली गया हुआ था। इसी बीच मौका पाकर पड़ोसी गांव लक्ष्मीयांपुर निवासी वसीम खां शाम चार बजे लड़की केघर आ धमका। लड़की के भाई ने बताया कि वसीम का उसकी बहन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि वसीम ने गुस्से में उसे खींचकर बरामदे में गिराया और अलमारी में रखी पांच लीटर की केन से मिट्टी का तेल उसके ऊपर उडे़लकर आग लगा दी। घटना के बाद आरोपी भाग गया। उसे घर से भागते हुए मृतका की ताई ने देख लिया। ताई ने बताया कि वह शक होने पर घर में देखने गई तो लड़की की मौत हो चुकी थी। भाई ने बताया कि बहन की मौत की सूचना मिलने पर वह बरेली से घर आया।
सूचना पर एसओ भोजीपुरा जेपी यादव मौके पर पहुंचे, वहीं सीओ नवाबगंज नरेश कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट की टीम ने भी बारीकी से पड़ताल की। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर वसीम खां पुत्र छोटे खां निवासी लक्ष्मीयांपुर के खिलाफ  हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ ने बताया कि लड़की से आरोपी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर लड़की के भाई से भी उसका विवाद हुआ था। दोनों साथ में कारोबार करते थे, मगर विवाद के बाद दोनों का कारोबार भी अलग-अलग हो गया था। रविवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। परिवार वालों का आरोप है कि लड़की को वसीम ने जिंदा जला दिया। आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी गई, मगर वह हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें