फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी वसूली को लेकर  हिजड़े भिड़े, हंगामा

Thu, 27 Oct 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर अवैध रूप से त्योहारी वसूली को लेकर हिजड़ों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इसे लेकर काफी देर तक बीच बाजार में हंगामा होता रहा। एक गुट के हिजड़ों ने दूसरे गुट के हिजड़े को नकली बताकर उसके कपड़े फाड़ डाले और उसका बैग छीनकर थाने पहुंच गए। बाद में पुलिस ने दोनों गुटों को बैठाकर समझौता करा दिया।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर करीब ढाई बजे हिजड़ों का एक गुट बारादरी थाने पहुंचा। एसएसआई प्रेमपाल वार्ष्णेय ऑफिस के बाहर बैठे विवेचना निपटा रहे थे। प्रथम दृष्टयता तो यह लगा कि दिवाली पर त्योहारी वसूली के लिए हिजड़ों की टीम आई है। हिजड़ों ने आते ही एक छोटा सा लेडीज बैग जैसे ही एसएसआई की मेज पर लाकर रखा तो वह समझ गए कि माजरा कुछ और ही है। एसएसआई के पूछने से पहले ही हिजड़ों ने पूरी कहानी बता दी। बताया कि शहामतगंज उनका इलाका है। यहां कोई और हिजड़ा त्योहारी लेने नहीं आ सकता। उन्होंने कहा कि कुछ नकली हिजड़े आसाम टी कंपनी की दुकान पर त्योहारी वसूल रहे हैं, जो गलत है। उन्होंने कहा कि हम उसका बैग छीन लाए हैं। हमारे साथ पुलिस टीम भेज दो, सारी बात समझ में आ जाएगी। 
एसएसआई ने हिजड़ों से तहरीर लिखकर देने को कहा और मामले की जांच करने के लिए पुलिस टीम भेज दी। पुलिस को जांच में पता लगा कि आसाम टी कंपनी की दुकान के सामने त्योहारी वसूली को लेकर मारपीट भी हुई है। एक हिजड़े के कपड़े भी फाड़ दिए गए हैं। उधर, जब हिजड़े तहरीर लिखकर एसएसआई के पास पहुंचे तो दूसरे गुट के मुखिया भी आ गए। अवैध तरीके से वसूली करने वाले हिजड़ों के मुखिया के माफी मांगने पर समझौता हो गया। एसएसआई ने बताया कि दोपहर को कुछ हिजड़े उनके पास आए थे। बाद में दोनों पक्षों ने बैठकर समझौता कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें