फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप का मुकदमा लिखाते ही इंजीनियर ने कर ली शादी

Sun, 26 Feb 2017 01:01 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
निकाह से पहले मंगेतर ने किया रेप - फोटो : self
विज्ञापन
रेप के मुकदमे को हथियार बनाकर आखिर लखनऊ निवासी इंजीनियर लड़की ने अपने इंजीनियर प्रेमी को हासिल कर ही लिया। बारादारी थाने में इस मुद्दे के लेकर 12 फरवरी को हंगामा हुआ था। यहां लखनऊ से पहुंची लड़की ने लड़के पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाया और शादी कराने की गुहार लगाई थी। दोनों पक्षों में समझौते की कोशिश हुई लेकन लड़के की मां बीमार हो गई। जैसे ही रेप का मुकदमा दर्ज हुआ लड़का शादी को तैयार हो गया और उसकी मां भी राजी हो गई। शनिवार को एसओ के पास पहुंचकर लड़की ने कहा कि अब हमारी शादी हो गई है। कोई शिकायत नहीं हम दोनों नौकरी के लिए गुड़गांव जा रहे हैं। पुलिस अब सोमवार को लड़की के बयान कराएगी। 
विज्ञापन

12 फरवरी की दोपहर लड़की जो निजी इंस्टीट्यूट में पढ़ाती भी है। बारादरी थाने पहुंची और सुरेश शर्मा नगर निवासी इंजीनियर लड़के से शादी कराने की गुहार लगाई थी। शिक्षिका का कहना था कि नोएडा में पढ़ाई के दौरान उसकी लड़के से मुलाकात हुई। सात साल से वह गुड़गांव में उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थीं। शादी का झांसा देकर वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब चुपचाप झांसी की लड़की से शादी करना चाहता है। उसने लड़की से सगाई भी कर ली थी। परमवीर के दोस्तों ने उसकी सगाई के फोटो उसे व्हाट्सएप पर भेजे तो सगाई के बारे में पता लगा। एसएसआई जेपी यादव ने लड़के और उसकी मां को थाने बुला लिया। पुलिस के सामने ही लड़की भड़क गई। इस दौरान लड़के की मां की तबियत बिगड़ गई। पुलिस ने आनन-फानन में उसे अस्पताल भिजवा दिया। अगले दिन दोनों पक्षों में बात नहीं बन पाई। मामले में लड़की ने लड़के और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमे का पता चलते ही मां समझौते की कोशिश करने लगीं। 21 फरवरी को लड़के ने लड़की से शादी कर ली। विवेचक उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने लड़की का मेडिकल करा लिया है। सोमवार को उसका कोर्ट में बयान कराने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। 

रेप का आरोप लगाने वाली लड़की ने शादी कर ली है। कोर्ट में बयान होने से पहले ही मांग में सिंदूर लगाकर थाने पहुंच गई। कहने लगी सर अब कोई कार्रवाई नहीं करनी है। सप्लीमेंट्री रिपोर्ट मिल गई है। लड़की बालिग है, कोर्ट में उसके दिए बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी-राजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक, बारादरी     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें