फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार शिक्षकों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया

Wed, 13 Apr 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे दो शिक्षकों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। एक ने मौके पर ही दम तोड़ा दूसरे ने जिला अस्पताल में अंतिम सांसे लीं। हादसे में मरे एक शिक्षक का पोस्टमार्टम हुआ है, जबकि दूसरे के परिवार वाले पोस्टमार्टम कराने के लिए ही राजी नहीं हुए। 
विज्ञापन

थाना भोजीपुरा के ग्राम पीपलसाना चौधरी गांव के रहने वाले 28 वर्षीय उल्फत अली और उनके हमउम्र साथी सुरेश चंद्र गंगवार बाइक से पीलीभीत की गोदावरी कॉलोनी में तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। वहां तिलक समारोह जमुना प्रसाद डिग्री कॉलेज, बहरपुरा के चीफ प्रॉक्टर के  सुशील त्रिवेदी के भाई का था। देर रात को लौटते समय अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों शिक्षकों को कुचल दिया। हादसे में सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उल्फत अली गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उल्फत को पुलिस इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आई। यहां इलाज के दौरान उल्फत ने दम तोड़ दिया। दोनों शिक्षक एक ही निजी स्कूल में नौकरी करते थे। सुरेश भोजीपुरा में किराए के मकान में लेकर कोचिंग चलाते थे। हादसे में मौत से होने से दोनों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सुरेश के भाई की 16 अप्रैल की शादी है। अचानक सुरेश की मौत से परिवार की खुशियां काफूर हो गई हैं। पति की मौत के बाद से सुरेश की पत्नी स्वाति बदहवास हो गई है। ढाई साल पहले की सुरेश की शादी हुई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें