फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को मुर्गा बनाकर वायरल कर दी वीडियो

Sun, 18 Sep 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में दबंग छात्रों की दादागिरी अब खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। राजकीय इंटर कालेज के छात्रों के साथ हुई घटना चिंता में डालने वाली है। दसवीं में पढ़ने वाले दो छात्रों को सीनियर छात्रों ने रास्ते में रोका और उनको धमकाकर जेब से पैसे छीन लिए। यही नहीं जब दोनों ने विरोध किया तो पहले पीटा और फिर उनको मुर्गा बनाकर वीडियो बना ली। यह वीडियो वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने की शर्मिंदगी में बच्चों में तनाव हो गया है। घरवालों का कहना है कि वह स्कूल नहीं जाना चाहते। सीनियर छात्रों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। सुभाषनगर के बंशीनगला में रहने वाला छात्र राजकीय इंटर कॉलेज में दसवीं कक्षा में पढ़ता है। 10 सितंबर की शाम करीब 4.30 बजे अपने ही क्लास के एक अन्य दोस्त के साथ प्रोजेक्ट फाइल खरीदने के लिए मढ़ीनाथ जा रहा था। उनके विद्यालय में ही इंटर में पढ़ने वाले दो लड़के अपने चार-पांच अन्य दोस्तों के साथ रास्ते में खड़े थे। उन्होंने दबंगई दिखाते हुए दोनों छात्रों से पहले पैसे मांगे। न देने पर 150 रुपये जेब से निकाल लिए और वहीं घर के अंदर ले जाकर मुर्गा बनाया। विरोध करने पर पीटा और अश्लील हरकतें भी की। छात्रों ने शोर मचाया तो दबंगों ने उन्हें छोड़ दिया। पूरे घटनाक्रम का उनके एक साथी ने वीडियो बना लिया था। सीनियरों ने छात्रों को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी तक दे दी। छात्रों का कहना है कि ये दबंग छात्र अन्य छात्रों से रंगदारी भी वसूल करते हैं। डर की वजह से उनके खिलाफ कोई गवाही तक देने को तैयार नहीं होता है। वीडियो वायरल होने के बाद सहमकर बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। घरवालों को जब बात पता चली तो वे सुभाष नगर थाना पहुंचे और तहरीर दी है। एसओ सतीश यादव का कहना है कि मामले की जांच करा रहे हैं। उसके बाद ही कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें