फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरानी की मौत हो गई तो ANM रहने लगी परेशान, उठाया बड़ा कदम

Fri, 22 Jul 2016 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo pics
विज्ञापन
सात महीने पहले देवरानी की मौत हो गई थी। उसके बाद एएनएम परेशान रहने लगी। अब उसने वो कदम उठाया कि सब दंग रह गए। एएनएम ने फंदा लगाकर जान दे दी। मामला हरियाणा में रेवाड़ी जिले के गांव गोकलगढ़ का है। सुसाइड किए जाने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। परिजन मामले को भूत प्रेत से जोड़ भी देख रहे हैं।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मृतक सुमन की शादी 14 साल पहले हितेष के साथ हुई थी। वह मीरपुर सीएचसी में बतौर एएनएम काम करती थी। हितेष निजी स्कूल में बस ड्राइवर है। हर रोज की तरह हितेष सवेरे ही ड्यूटी पर चल गया। सुमन भी ड्यूटी पर जाने को तैयार हुई, लेकिन वह गई नहीं। दोपहर में जब वह घर आया तो सुमन को फंदे पर लटका पाया।

परिजनों का कहना है कि गत दिसंबर में सुमन की देवरानी पूजा की मौत हो गई थी। तब से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। भूत-प्रेत की आशंका के चलते घर में पूजा पाठ भी कराया गया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करके मामला दर्ज कर लिया है। मृतका अपने पीछे दो बेटों को छोड़कर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें