नगर पालिका परिषद के आगे पड़ी जमीन पर न्यायालय के स्टे के बाद भी दुकानों का निर्माण होने से विवाद बढ़ गया है। आरोप है कि नवाबगंज चेयरमैन शहला ताहिर के पति डा. ताहिर ने स्थानीय प्रशासन की शह पर रात में ही दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। एसडीएम और तहसीलदार ने दुकानों का निर्माण दूसरी जगह पर बताकर चेयरमैन शहला ताहिर की कार्रवाई को सही बता दिया है। दोनों अफसरों का कहना है कि न्यायालय का स्टे जिस जमीन पर है, दुकानों का निर्माण वहां न होकर दूसरी जगह पर कराया जा रहा है।
नवाबगंज में नगरपालिका मार्केट में एनएच के आगे खाली पड़ी जमीन पर चेयरमैन शहला ताहिर के पति डा. ताहिर ने खाली भूखंड पर रात में दुकानों का निर्माण शुरू करा दिया। अपर सिविल न्यायालय ने बबलू गुप्ता की याचिका पर 19 अगस्त को हुई सुनवाई में स्टे की अवधि 27 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी है। इसी दिन सुनवाई होगी। याची का कहना है कि न्यायालय ने दुकानदारों को 18 फीट का रास्ता छोड़ कर निर्माण कराए जाने के आदेश किए हैं। विवादित दुकान की जमीन के आगे 14 फुट का रास्ता छोड़कर पूरा निर्माण हो चुका है। नगरपालिका मार्केट के दुकानदार बबलू गुप्ता का आरोप है कि एसडीएम और तहसीलदार की शह पर अध्यक्ष शहला ताहिर ने न्यायालय के स्टे के बाद भी दुकानों का निर्माण शुरू करा दिया। प्रशासन स्टे आदेश का पालन नहीं करा रहा।
कोड ---
न्यायालय का स्टे सिर्फ एक दुकान के निर्माण पर है जबकि मार्केट में 30 दुकानें बन रही हैं। न्यायालय के आदेशों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। दुकानों का निर्माण नियम संगत है। शहला ताहिर, चेयरमैन नवाबगंज
कोड ---
न्यायालय के स्टे वाली जमीन से हटकर अगर दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है तो पुलिस उसे नहीं रोकेगी। -- राजीव शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नवाबगंज
कोड--
न्यायालय का स्टे जिस जमीन पर है, दुकानों का निर्माण उससे अलग हटकर हो रहा है। न्यायालय के आदेशों का पूरा पालन कराया जा रहा है। डा. अर्चना द्विवेदी, एसडीएम नवाबगंज