फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान भाई की मौत में गम में बहन भी चल बसी

Sat, 27 Jan 2018 08:30 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
 थाना इज्जतनगर के गांव कलापुर में किसान सुम्मेरी लाल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गुरुवार रात करीब आठ बजे उनके बेटे आदेश की मौत हो गई। आदेश की मौत से उसकी बड़ी बहन लता को गहरा सदमा लगा। शुक्रवार को जब परिवार वाले आदेश का अंतिम संस्कार कर रहे थे तभी लता ने भी दम तोड़ दिया। कुछ घंटे के अंतराल में ही दो मौतों से घर में कोहराम मचा है। पूरा गांव शोक में डूब गया है।  गांव कलापुर निवासी किसान सुम्मेरी लाल का 18 वर्षीय बेटा आदेश गुरुवार को गांव में ही चल रही श्रीमद्भागवत कथा सुनने गया था। रात करीब आठ बजे लौटा तो अचानक उसे बेचैनी महसूस होने लगी। घरवाले कुछ समझ पाते उससे पहले ही आदेश की मौत हो गई। आदेश की मौत से उसकी 26 वर्षीय शादीशुदा बहन लता को गहरा सदमा लगा। रात भर वह भाई के शव के पास बैठी रोती रही। शुक्रवार पूर्वान्ह 11 बजे जब घरवाले आदेश का अंतिम संस्कार कर रहे थे तभी लता ने भी दम तोड़ दिया। सुम्मेरी लाल की छह संतानों में आदेश दूसरे नंबर का था। सबसे बड़ी लता थी। एक साथ दो मौतों से पूरा गांव शोक में डूब गया है। पूर्व प्रधान जुगल किशोर समेत ग्रामीणों ने दुखी घरवालों को ढांढस बंधाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें