फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कार खाई में गिरी, दो घायल
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़-नौहराधार मार्ग पर चुरूवाधार के समीप एक पिकअप जीप बर्फ के बाद सड़क पर जमे पाले पर स्किड होने के कारण ढांक से गिरकर चुरूवाधार सड़क पर पहुंच गई। इससे उसमें सवार दो व्यक्ति बाल-बाल बच गए। उन्हें मामूली चोटें आईं। जानकारी के अनुसार फागनी निवासी विजय सिंह पुंडीर अपनी पिकअप जीप (एचपी 16 ए 4445) से शुक्रवार प्रात: नौहराधार की तरफ से राजगढ़ जा रहा था। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। चुरूवाधार के समीप नीचे से आ रही एक कार को देखकर जैसे ही उसने जीप रोकनी चाही तो वह स्किड होकर करीब 50 फीट नीचे भुईरा सड़क में जा गिरी। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें