फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नियों की बिक्री में जयपुर  का किसान भी शामिल

Tue, 20 Dec 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
ममेरे भाइयों द्वारा पैसों के लालच में अपनी पत्नियों की बिक्री कराने के मामले में जयपुर का एक किसान का भी शामिल है। बताया जा रहा है कि फिरोजाबाद यूपी निवासी चूड़ी कारोबारी गुड़िया ने आशा के साथ मिलकर किसान के माध्यम से युवतियों का सौदा तय किया था। फिलहाल, पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। कल मंगलवार को एसएसपी मामले का खुलासा कर सकते हैं। 
विज्ञापन

बरेली निवासी प्रदीप और रुद्रपुर निवासी सोनू द्वारा पैसों के लालच में अपनी पत्नियों को बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया था, जिसमें ट्रांजिट कैंप निवासी पुष्पा भी शामिल थी। पुलिस की पकड़ में आने के बाद सोनू, प्रदीप, पुष्पा ने फिरोजाबाद निवासी गुड़िया के मथुरा की दलाल आशा के साथ मिलकर युवतियों का सौदा करने की बात कही थी, जिसके बाद कोतवाल एनएन पंत द्वारा गठित टीम ने रंपुरा चौकी प्रभारी भीम भाष्कर के नेतृत्व में फिरोजाबाद, मथुरा, जयपुर में आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी। यहां पर टीम ने जब गुड़िया से पूछताछ की तो आशा के साथ ही जयपुर के एक किसान के भी दलाली में शामिल होने की बात पता चली, जिसके बाद पुलिस ने धरपकड़ तेज करते हुए सभी आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। मंगलवार को एसएसपी सेंथिल अबुदई केएस द्वारा मामले का खुलासा किया जा सकता है।

1.63 लाख में सौदा हुआ था 
बरेली और रुद्रपुर के ममेरे भाइयों द्वारा अपनी पत्नियों की फर्जी शादी कराने के मामले में युवतियों का सौदा 85 हजार में नहीं, बल्कि 1.63 लाख में हुआ था, जिसमें से 35-35 हजार रुपये प्रदीप, सोनू को और 15 हजार रुपये पुष्पा को मिले थे। बची 78 हजार की रकम दलालों के हिस्से में आई। 
विज्ञापन


गुड़िया-पुष्पा हैं सगी बहनें
ममेरे भाइयों द्वारा अपनी पत्नियों की फर्जी शादी कराने के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है कि फिरोजाबाद निवासी चूड़ी कारोबारी गुड़िया और पुष्पा आपस में सगी बहनें हैं। दोनों की जयपुर के चौमू हाईवे पर ठेला लगाने वाले एक युवक से पहचान थी और उसी के जरिये जयपुर के किसान के माध्यम से युवतियों का सौदा तय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें