फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में 26 पदों पर होगी नियुक्ति

Fri, 15 Jan 2016 01:52 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शासन के निर्देशों के तहत रुहेलखंड विश्वविद्यालय में खाली पड़े 26 पदों पर नियुक्ति होगी। नियुक्ति की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए एक महीने के अंदर विश्वविद्यालय विज्ञापन जारी कर देगा।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सात प्रोफेसर, नौ रीडर और 10 लेक्चरर के पद खाली हैं। इन खाली पदों की सूची शासन को भेज दी गई है। जल्द ही इन पर नियुक्तियां भी शुरू हो जाएंगी। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव साहब लाल मौर्य ने बताया कि आरक्षण की नई नियमावली आई है। पदों के हिसाब से आरक्षण निकाला जा रहा है। आरक्षण तय होने के बाद महीनेभर के अंदर विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।
कई बार राज्यपाल की ओर से खाली पद भरने के लिए आदेश जारी होने के बाद भी विश्वविद्यालय नियुक्तियां नहीं कर पाए। इसके बाद शासन की ओर से दोबारा निर्देश मिलने के बाद रुहेलखंड विश्वविद्यालय नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने में जुट गया है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में जो विषय हैं, उन्हीं पदों पर नियुक्तियां होंगी। इसमें फिजिक्स, एनीमल साइंस, प्लांट साइंस, अर्थशास्त्र, इतिहास, अंग्र्रेजी आदि विषय शामिल हैं। इसके अलावा किसी भी विषय में नियुक्ति नहीं की जाएगी। विज्ञापन में विषयवार और आरक्षण के हिसाब से सीटें जारी की जाएंगी, ताकि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को भी आसानी हो।
विज्ञापन

नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी होने के बाद रुहेलखंड विश्वविद्यालय से जेआरएफ, नेट और पीएचडी कर चुके अभ्यर्थियों को रोजगार मिल सकेगा। तकरीबन 10 सालों के बाद रुहेलखंड विश्वविद्यालय में नियुक्तियां शुरू होंगी। इससे पहले सेल्फ फाइनेंस कोर्स में नियुक्तियां हुई थीं।        
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें