फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में भी हुआ था रिजर्वेशन में  खेल

Tue, 15 Nov 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Journey in Tejas trains will be more costly than Shatabdi Trains - फोटो : pic as demo
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद  बरेली में भी रेलवे के रिजर्वेशन के नाम पर काला सफेद करने की कोशिश हुई। केवल दो दिनों में दस हजार रुपये से लेकर 25 हजार तक करीब चार सौ  टिकट बुक कराए गए। मुरादाबाद रेल मंडल ने ऐसे ग्राहकों की सूची बना ली है। अब दस हजार से अधिक कीमत के टिकट निरस्त कराने पर वापसी की रकम बैंक खाते में जाएगी। हालांकि अभी टिकट निरस्त कराने कोई नहीं पहुंचा है क्योंकि यात्रा तिथि सभी टिकटों की फिलहाल दूर है। 
विज्ञापन

नोट बंदी के एलान के बाद सोशल साइट्स पर बड़े नोटों के बदले छोटे नोट हासिल करने के तरह-तरह के तरीके बताए जा रहे थे। उनमें एक यह भी था कि अगर लंबी दूरी का रिजर्वेशन करा लें तो कैंसिल होने के बाद छोटे नोट ही काउंटर से मिल जाएंगे। नोट बंदी का आदेश 8 की रात में हुआ और दो दिनों में ही चार सौ लोग ऐसे थे जिन्होंने 10 से 35 हजार रुपये तक के रिजर्वेशन करा लिए। रेलवे बोर्ड ने यह मंशा भांप ली और उसके बाद ही खाते में रकम ट्रांसफर करने के आदेश आए थे। मंडल रेलवे कार्यालय ने बड़ी रकम वाले टिकटों की सूची बनाई है ताकि उनके खाते में टिकट कैंसिल कराने पर रुपये भेजे जा सकें । इसके लिए कैंसिल कराने आने वालों के खाता नंबर भी लिए जाएंगे। 

ऐसे किया खेल
दिल्ली से मुंबई तक एसी फर्स्ट का टिकट करीब छह हजार रुपये का होगा। एक पीएनआर नंबर पर छह लोग यात्रा कर सकते हैं। यानी दिल्ली से मुंबई तक फर्स्ट एसी का टिकट 36 हजार रुपये का हुआ। नोट बंदी के बाद बरेली और दिल्ली से मुंबई, त्रिवेंद्रम, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, पश्चिमी बंगाल, गुवाहाटी आदि दिशा में जाने के लिए टिकट खरीदे गए हैं सभी टिकट दिसंबर अंत के हैं।
विज्ञापन


यात्री को देना होगा पैन नंबर
सीनियर डीसीएम विवेक शर्मा ने बताया कि जमाखोरों का खेल सामने आने के बाद रेलवे ने अपना नियम बदला है। दस हजार से अधिक कीमत का टिकट बुक कराने पर यात्री को अपना पैन नंबर देना होगा। निकट निरस्त कराने पर रकम यात्री को नकद मिलने के बजाय बैंक खाते में ही जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें