फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल के चार विधायकों से मांगी रंगदारी

Thu, 24 May 2018 01:39 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सऐप पर मेसेज भेजकर मंडल के चार विधायकों से तीन दिन के अंदर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। धमकी का यह मेसेज सबसे पहले मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर) के विधायक वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस के पास आया। 
विज्ञापन

इसके बाद फरीदपुर (बरेली) के विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल, ददरौल (शाहजहांपुर) के विधायक मानवेंद्र सिंह और बिल्सी (बदायूं) के विधायक आरके शर्मा को भी इसी तरह के व्हाट्सऐप मेसेज मिले। आईजी ध्रुवकांत ठाकुर ने इस मामले में संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही बताया कि जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है। विधायकों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। 
मेसेज में रंगदारी की रकम बिट क्वाइन अकाउंट में डालने को कहा गया है। हिंदी में लिखे मेसेज को भेजने वाले ने अपना नाम अली बुदेश भाई लिखा है। पुलिस अफसरों के मुताबिक अली बुदेश भाई का संपर्क खाड़ी देशों में रहा है। उसका पसंदीदा ठिकाना बहरीन है। मुंबई के कई फिल्मी सितारों से यह शख्स रंगदारी मांग चुका है। 
विज्ञापन



विधायकों की सुरक्षा को बढ़ाने के साथ अपराधी की तलाश में एसटीएफ और साइबर सेल को लगाया है। यह कोई आतंकी साजिश नहीं, बल्कि शरारत लगती है। धमकी देने के लिए विदेशी गेटवे का इस्तेमाल किया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।  - प्रेम प्रकाश, एडीजी बरेली जोन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें