फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस का जगतपुर गौटिया में छापा

Fri, 15 Jan 2016 02:05 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नाबालिग चचेरी बहन को जयपुर से अगवा कर लाने के आरोपी जगतपुर गौटिया के जीशान की तलाश में राजस्थान पुलिस ने यहां छापामारी की। आरोपी का पूरा परिवार गायब है। आरोपी की लोकेशन इलाहाबाद में मिल रही है। बताया जा रहा है कि जीशान ने चचेरी बहन से निकाह कर लिया है और हाईकोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाने गया है।
विज्ञापन

  थाना बारादरी के जगतपुर गौटिया निवासी जीशान के चाचा पिछले 12 साल से जयपुर के रामगंज थाना क्षेत्र में रहकर जरी का काम करते हैं। जीशान का चाचा के घर आना-जाना था। इसी दौरान उसने अपनी चचेरी बहन को ही प्रेमजाल में फंसा लिया। चाचा को इस बाद की भनक तक नहीं लग पाई। तीन जनवरी को जीशान लड़की को लेकर जयपुर से गायब हुआ तो चाचा की आंखें खुलीं। उन्होंने घर आकर पत्नी से जानकारी की। लड़की के पिता ने जीशान के खिलाफ थाना रामगंज में बेटी को अगवा करने के आरोप में मुकदमा लिखा दिया। लड़की की उम्र 15 साल बताई जा रही है। बृहस्पतिवार को एएसआई रूप नारायण टीम को लेकर लड़की के पिता के साथ जगतपुर गौटिया स्थित लड़के के घर पहुंचे। वहां देखा तो घर में ताला लटका था। लड़की के पिता की निशानदेही पर राजस्थान पुलिस ने बारादरी थाने की पुलिस की मदद से उसकी रिश्तेदारियों में भी दबिश दी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। एएसआई ने बताया कि लड़का-लड़की की तलाश में इलाहाबाद जाने के लिए वह आला अधिकारियों से बात कर रहे हैं।     
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें