फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट दिखाने के बहाने कार में अगवा करके दुष्कर्म

Sat, 07 Oct 2017 02:16 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
चलती कार में दुष्कर्म की कोशिश की सूचना पर शुक्रवार को पुलिस खूब दौड़ी। घेराबंदी कर आरोपी प्रॉपर्टी डीलर को उसकी कार समेत पकड़ लिया। देर शाम पीड़िता की तहरीर पर भोजीपुरा के प्रापर्टी
विज्ञापन

डीलर सहित दो अन्य के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई। सुभाषनगर निवासी महिला के पति दिल्ली में काम करते हैं। महिला के मुताबिक पीलीभीत हाईवे पर एक प्लॉट खरीदने के सिलसिले में उसकी बात एक भोजीपुरा निवासी प्रॉपर्टी डीलर विनोद कटियार से चल रही थी। प्रॉपर्टी डीलर ने उसे बृहस्पतिवार शाम उसे फोन कर सुरेश शर्मा नगर में प्लॉट दिखाने के लिए बुलाया। वह शाम करीब सात बजे सेटेलाइट पहुंची जहां से उसे प्रॉपर्टी डीलर ने उसे कार में बैठा लिया। कार में दो और लोग मौजूद थे। जिनके नाम नत्थूलाल और रामेश्वर बताया गया। आरोप है कि कार आगे बढ़ते ही तीनों लोग उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। उसने कार से कूदने की कोशिश की तो तमंचा दिखाकर धमकी दी। इसी बीच वह यूपी 100 पुलिस को फोन करने में कामयाब हो गई। पुलिस ने सुरेश शर्मा नगर पर कार पकड़ ली। प्रॉपर्टी डीलर भी हत्थे चढ़ गया, लेकिन उसके दोनों साथी भाग गए। प्रॉपर्टी डीलर को बारादरी थाने लाया गया। यहां महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी। 
तीनों एक ही प्लाट के साझेदार 
यूपी 100 पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर महिला से शराब की दुर्गंध आ रही थी। पुलिस को उसके मोबाइल में कई होटलों के नंबर मिले हैं। थाना प्रभारी राजेश यादव के मुताबिक राजेंद्र नगर स्थित एक प्लाट में विनोट कटियार, नत्थूलाल और रामेश्वर साझेदार हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें