Put writing pornographic photos on Facebook 'sex worker'
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
भोजीपुरा के एक गांव की छात्रा का अश्लील फोटो फेसबुक पर डाल दिया गया। इतना ही नहीं फोटो के नीचे छात्रा के लिए ‘सेक्स वर्कर’ लिख दिया गया। सहेली के जरिए छात्रा को फेसबुक पर अश्लील फोटो डाले जाने की जानकारी मिली तो वह परेशान हो गई। उसने परिवारवालों के साथ एसएसपी से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने साइबर सेल को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
इंटर पास छात्रा ने एसपी क्राइम से शिकायत में बताया कि उसका स्मार्ट फोन खो गया है। मंगलवार को उसकी सहेली का फोन आया। कहने लगी कि क्या तुमने फेसबुक पर अकाउंट बना रखा है। छात्रा ने बताया कि उसका कोई फेसबुक अकाउंट नहीं है। इस पर सहेली ने कहा, फेसबुक पर तुम्हारे नाम से दो अकाउंट बने हैं। इनमें से एक में तुम्हारा अश्लील फोटो पड़ा है। साथ में तुम्हारी छोटी बहन की भी तस्वीर है। मढ़ीनाथ इलाके में उसकी दीदी रहती हैं। सहेली भी वहीं की है। उसने गांव से मढ़ीनाथ आकर फेसबुक अकाउंट चेक किया तो बात सही निकली। फोटो एडिट कर अश्लील बनाया गया था। मढ़ीनाथ इलाके में उसका स्मार्ट फोन खो गया था। उसी की चिप में फेसबुक पर डाला गया यह फोटो है। आगरा में यह फोटो उसने अपनी बहन के साथ खिंचाया था। फोटो में चेहरा उसका है और नीचे का हिस्सा किसी और का लगाया गया है। एसपी क्राइम मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि छात्रा की शिकायत की जांच साइबर क्राइम को दी गई है। डिटेल मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।