फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के बेटे को अगवा कर मार डाला

Wed, 15 Mar 2017 01:12 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Principal's son kidnapped and kidnapped - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
सिजौलिया गांव में होली की रात महिला प्रधान के 14 साल के बेटे को अगवा कर बदमाशों ने गला दबाकर मार डाला। हत्या से पहले बदमाशों ने प्रधान के पति को फोन कर ढाई लाख की फिरौती भी मांगी। गांव में हल्ला मच जाने के कारण उन्होंने किशोर को मार डाला और शव गांव के ही पास जंगल में फेंक गए। पुलिस अभी कातिलों का पता नहीं लगा पाई है। प्रधान के पति की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

सोमवार की शाम सिजौलिया गांव में होली की चौपाई निकाली जा रही थी। रंगों से सराबोर ग्रामीण प्रधान महरुनिशां के घर भी पहुंचे थे। प्रधान और उनके पति मुख्तियार अहमद चौपाई गाने वालों को मिठाई बांट रहे थे। रात करीब आठ बजे मुख्तियार के फोन पर पड़ोस के गांव शाहपुर जीसुखराय के सफाई कर्मचारी सोहनलाल ने फोन किया कि उसे पुलिस पकड़कर थाने ले गई है। इसके बाद मुख्तिायर बाइक उठाकर कोतवाली चले गए। सोहनलाल को छुड़ाकर लौटते समय 8.35 बजे आई कॉल को वह रिसीव नहीं कर सके। घर पहुंचते ही 8:47 बजे दोबारा उसी नंबर से कॉल आई और कहा गया कि उनके बेटे मोहम्मद राशिद का अपहरण कर लिया गया है। ढाई लाख रुपये दो वरना हत्या कर देंगे। फिरौती लेने का कोई स्थान नहीं बताया गया था।
मुख्तियार ने उस नंबर पर कॉल बैक की तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। घबराए मुख्तियार और ग्रामीणों ने गांव के आसपास ही अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को सूचना दी गई तो कोतवाल प्रमोद कुमार शर्मा भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। तीन घंटे की तलाश के बाद आधी रात में ग्रामीणों को गांव के पश्चिम की ओर इकरार के ईंट भट्ठे से ग्रेम डेम पर जाने वाले रास्ते पर राशिद की चप्पलें पड़ी मिलीं। इससे कुछ ही दूर जमुना प्रसाद के गेहूं के खेत में राशिद का शव भी ग्रामीणों को पड़ा मिला। लग रहा था कि अपहरणकर्ताओं ने रस्सी से गला दबाकर राशिद की हत्या की है, हालांकि मौके से पुलिस को कोई रस्सी नहीं मिली है। अपहरण करने वालों ने राशिद का शव खेत में अंदर खींचकर डालने के बाद गेहूं के पौधों से ढक दिया था। शव बरामदगी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। पुलिस ने पूछताछ की तो बच्चों ने बताया कि राशिद घर के बाहर रोड पर आकर खड़ा था। करीब आठ बजे एक कार में कुछ लोग आए और उसे उठा ले गए। 
विज्ञापन

पुलिस ने प्रधान पति की तहरीर पर राशिद का अपहरण करके हत्या करने के आरोप में मुकदमा लिखकर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। हत्या के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर राशिद का अपहरण करके हत्या करने के बाद शव को छिपा देने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके छानबीन की जा रही है। सर्विलांस की टीम और फोरेसिंक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है। जल्द ही बदमाशों का पता लगा लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें