फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल से रोका तो शिक्षक को पीट दिया

Sat, 19 Mar 2016 12:37 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
गृह परीक्षा में नकल के लिए ताकाझांकी करने पर एक छात्र को कक्ष निरीक्षक ने टोका तो वह भाइयों और दोस्त को लेकर स्कूल घुस आया। शिक्षक से गालीगलौज कर हाथापाई की गई। हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने दबिश दी मगर हाथ नहीं आए। 
विज्ञापन

मामला शिव ज्ञान जूनियर हाईस्कूल का है। शुक्रवार पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे यहां गणित की परीक्षा चल रही थी। शिक्षक अजय मौर्य की ड्यूटी कक्ष संख्या पांच में लगी थी। इसी दौरान 9वीं का छात्र अंकित मौर्य दूसरे छात्र की कापी में ताकाझांकी कर रहा था। शिक्षक ने इसे नकल मानकर उसे टोक दिया। अंकित को यह बात नागवार लगी। वह उत्तर पुस्तिका फेंककर स्कूल से चला गया। कुछ देर बाद अपने भाइयों योगेश, सूरज और दोस्त बबलू को लेकर परीक्षा कक्ष में घुस गया और शिक्षक से गालीगलौज करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर हाथापाई भी कर दी। यह देख परीक्षा कक्ष में अफरातफरी मच गई। स्कूल के स्टाफ से चारों को खदेड़ा। शिक्षक ने चारों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी है। चौकी इंचार्ज अमरपाल सिंह ने बताया कि शिक्षक से बदसलूकी के आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाचार्य याद राम ने कहा कि छात्र की अभद्रता बर्दाश्त योग्य नहीं है। विद्यालय कमेटी इसके निष्कासन पर निर्णय लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें