स्वास्थ्य विभाग में बड़ा भर्ती घोटाला सामने आया है। एनएचएम के तहत संविदा पर की गई भर्तियों में अनियमितता पकड़ी गई है। स्वीकृत स्टाफ से ज्यादा को नौकरी पर रख लिया और सभी का वेतन भी जारी हो गया। इसके पीछे पैसों के खेल का अंदेशा शासन ने जताया है। परिवार कल्याण महानिदेशक ने सीएमओ को पत्र लिखकर जवाब मांगा है।
राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए स्वीकृत पदों से अधिक पदों पर संविदा के तहत स्टाफ की भर्ती की गई है। बरेली में 5 हेल्थ पोस्ट, 4 न्यू शहरी हेल्थ पोस्ट, 2 शहरी हेल्थ पोस्ट स्टेट बजट, फरीदपुर, बहेड़ी, आंवला में न्यू पीएचसी में फुल टाइम मेडिकल ऑफिसर के 12 स्वीकृत पदाें में 11 और यहीं स्टाफ नर्स के 20 स्वीकृत पदाें में 28, सपोर्ट स्टाफ में 32 स्वीकृत पदों में 41 की भर्ती की गई है। बताया जा रहा है कि जनवरी माह में इनकी तैनाती की गई है। दो माह का वेतन भी जारी क र दिया गया है। परिवार कल्याण महानिदेशक ने 21 मार्च को पत्र भेजकर कहा है कि अधिक संख्या में चयनित किए गए स्टाफ को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए और भुगतान न किया जाए। डीजी ने पूछा है कि इनक ो वेतन कहां से दिया जा रहा है, साथ ही अगर भुगतान हो गया है तो वसूली की जाए।
- फंसेंगे चयन समिति के लोग
मामले में चयन समिति के लोग भी फंसते नजर आ रहे हैं। चयन समिति में शामिल कर्मचारी व अधिकारी का विवरण पूछा गया है। जिन स्टाफ की भर्ती की गई है उनमें नाम व पद नाम सहित कार्य का ब्योरा मांगा गया है। जिला स्वास्थ्य समिति ने मामले पर क्या किया इसके बारे में भी पूछा गया है।
- अधिकारियों और कर्मचारियों से होगी वसूली
डॉक्टरों और कर्मचारियों को दो माह में 25 लाख रुपये से अधिक का भुगतान हो चुका है। यह भुगतान वेतन के मद में किया गया है। इनकी तैनाती जिन केंद्रों पर है वहां अक्सर ड्यूटी से नदारद भी रहते हैं। अब जिम्मेदार लोगों से वसूली होने की बात चल रही है।
- इस तरह हुई भर्ती
स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत एमओ चयनित स्वीकृ त नर्स चयनित स्वीकृत स्टाफ चयनित
5 हेल्थ पोस्ट बरेली 5 5 6 10 5 15
4 न्यू अरबन हेल्थ पोस्ट बरेली 4 4 8 8 12 12
2 अरबन हेल्थ पोस्ट बरेली 0 2 0 4 6 5
न्यू पीएचसी फरीदपुर 1 0 2 2 3 3
न्यू पीएचसी बहेड़ी 1 0 2 2 3 3
न्यू पीएचसी आंवला 1 0 2 2 3 3
वर्जन--
‘गड़बड़ी की बात सामने आई थी। इसको लेकर डीजी स्तर से कार्रवाई की जाएगी।’
डॉ. ऊषा गंगवार, संयुक्त निदेशक, अर्बन हेल्थ मिशन
मुझे कोई पत्र शासन की ओर से नहीं मिला है। इसलिए जानकारी नहीं। भर्ती स्वीकृत पदाें पर ही हुई है।
डॉ. विजय यादव, सीएमओ