फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉजेल में सादी वर्दी में पुलिस, भागे मनचले  

Fri, 24 Mar 2017 01:16 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Police in plain uniform in college, ran away - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली कॉलेज परिसर में सिर्फ घूमने के बहाने पहुंचने वाले आठ मनचलों को पुलिस ने पकड़कर फटकार लगाई। ट्रेनी आईपीएस रवीना त्यागी और डिप्टी एसपी रजनीश ने छह बिगड़ैल युवकों से दोबारा बिना कारण कॉलेज परिसर में नहीं आने की लिखित माफी लेने के बाद हिदायत देकर छोड़ दिया, जबकि दो मनचलों को बारादरी थाने के सुपुर्द किया गया, जिन्हे देर शाम छोड़ दिया गया। देहात क्षेत्र में भी दो युवकों को पकड़कर चालान काटा गया। 
विज्ञापन

शाम को एंटी रोमियो दल अवंतीबाई महिला राजकीय महाविद्यालय पर पहुंचा। महाविद्यालय के पास में पान की दुकान पर खड़े युवक नीली बत्ती लगी गाड़ी को देखकर भाग निकले। यहां चेकिंग करने के बाद टीम बरेली कॉलेज के पीछे वाले गेट पर पहुंची। जांच करते हुए दोनों पुलिस अधिकारी कॉलेज में पैदल चल दिये। कॉलेज के अंदर बाइक पर युवक को रोककर पूछा कि तुम अंदर कैसे आए, युवक के पास कॉलेज का पहचानपत्र भी नहीं था। उसने बताया कि वह दोस्त से मिलने आया था। अधिकारियों ने युवक को हिदायत दी और एक कागज पर लिखित लिया कि बिना अनुमति वह अब दोबारा कॉलेज परिसर में नहीं आएगा। 

मनचले इशारे करते हुए भागे 
इसके बाद दोनों अधिकारी परिसर में आगे चल दिये तो परिसर में खड़े युवक पुलिसकर्मियों की तरफ इशारे करते हुए भागने लगे। कांस्टेबल ने युवकों का पीछा किया, लेकिन पकड़े नहीं गए। परिसर से छह लोगों को पकड़ा गया। जो कॉलेज के छात्र नहीं थे, लेकिन परिसर में मौजूद थे। उनसे कॉलेज की छुट्टी के वक्त बिना कारण मौजूदगी से नाराज पुलिस अधिकारियों ने सभी छात्रों से लिखित लेकर उन्हें जाने दिया। 
विज्ञापन


दो युवकों को बारादरी पुलिस के हवाले 
कॉलेज के पास दो ऐसे युवकों को भी पकड़ा गया, जिनके पास गाड़ी के कागज नहीं थे या गाड़ी पर नंबर सही नहीं लिखा गया था। दोनों युवकों को एंटी रोमियो दल ने बारादरी पुलिस के हवाले किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। 

टीम को देखकर भागे युवक 
एंटी रोमिया दल चेकिंग अभियान के तहत रामपुर गार्डन पहुंचा तो उन्हें मोड़ पर कुछ संदिग्ध युवक खड़े हुये नजर आए। नीली बत्ती की गाड़ी देखकर युवक तेज से भाग निकले। पुलिस अधिकारियों ने युवकों के पीछे कांस्टेबल भी दौड़ाये, लेकिन युवक पकड़े नहीं जा सके। अधिकारियों ने कहा कि एंटी रोमियो दल के टारगेट पर अब रामपुर गार्डन का एरिया भी रहेगा।

देहात में दो मनचलों पर हुई कार्रवाई 
बहेड़ी में जुबेर पुत्र मो. मुस्लिम निवासी लोधीपुर बहेड़ी व मो. विशाल पुत्र अब्बास अहमद निवासी को धारा 34 के तहत चालान किया गया है। थाने से मुचलका करके छोड़ा गया है। वहीं थाना शीशगढ़ में सलमान पुत्र अब्दुल वहीद निवासी शीशगढ़ को भी कॉलेज के पास पकड़कर धारा 34 के तहत चालान किया गया। 

जिन्हें पकड़कर हिदायत दी जा रही है उन्हें शोहदा कहना ठीक नहीं है। लड़कों से लिखित लेने के बाद उन्हें छोड़ा जा रहा है। इस कार्रवाई का दायरा हम धीरे-धीरे बढ़ा रहे हैं। 
विज्ञापन

-रजनीश, डिप्टी एसपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें